जिलाधिकारी ने पताही प्रखंड के बोकाने कला के पैक्स में धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ


मोतिहारी: जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पताही प्रखंड अंतर्गत बोकाने कला के पैक्स में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया।

धान क्रय केंद्र पर हो रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वही शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को ले किसानों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में किसानों को भगवान बताया।

शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने बोकाने कला के मिश्रा टोला में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी महोदय के कार्यों की सराहना करते हुए बताया बधाई के पात्र है।

जिलाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सेवामुक्त करने का आदेश दिया। उक्त बैठक के बाद जिलाधिकारी ने खेतों का निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत कर खेतों में लगाये गए फसलों के बारे में जानकारी ली।

उक्त मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *