खड़गे का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- सरकार की कठपुतली..!

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। 29 सितंबर 2026 को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लयूसी) की बैठक में खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस की सीडब्लयूस बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर), मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी ने इन मामलों को संसद में उठाने और विरोध-प्रदर्शन तेज करने की बात कही है। कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं।

खड़गे ने आरोप लगाया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और उनका उद्देश्य बीजेपी को राजनीतिक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सीईसी को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। ये आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैंय चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया और उससे जुड़े फैसलों को नियमों के तहत बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर दबाव बनाया गया और मतदाता सूची से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी की। कांग्रेस का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में किए गए बदलावों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। पार्टी ने गंभीर अनियमितताओं की स्थिति में स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग भी रखी है। खड़गे की अध्यक्षता में हुई सीडब्लयूसी बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस चुनाव आयोग से जुड़े विवाद, एसआईआर और आगे की राजनीतिक रणनीति पर रहा। इस बीच, चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर प्रक्रियाओं में कुछ बदलाव और स्पष्टीकरण जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के लिए दस्तावेज जुटाने और सुनवाई से जुड़े नियमों में सुधार किए गए हैं।

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत सभी अतिथियों व युवाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने राजधानी लखनऊ में इस आयोजन …

0 comments

लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां पर सम्मानित और अन्य युवाओं को सं‍बोधित करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य …

0 comments

लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …

0 comments

यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …

0 comments

पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …

0 comments

लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …

0 comments

लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …

0 comments

राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …

0 comments

AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, यूपी की साइबर सुरक्षा नीति पर लखनऊ में होगा बड़ा मंथन

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी डेटा और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को सुरक्षित बनाने के लिए …

0 comments

मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी

 उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button