मैरवा थाना प्रभारी के तानाशाही के खिलाफ मैरवा में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

मैरवा (सिवान): मैरवा में बुधवार को दोपहर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने मैरवा थाना प्रभारी के तानाशाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन मैरवा स्थित भाकपा माले कार्यालय से होते हुए नगर क्षेत्र के तमाम स्थानों पर प्रदर्शन हुआ।

भाकपा माले का प्रदर्शन करने की मुख्य वजह भाकपा माले के नेताओं के द्वारा बताया गया कि मैरवा थाना अध्यक्ष के तानाशाही के खिलाफ था।

भाकपा माले के नेताओं ने बताया कि मैरवा थाना अध्यक्ष के द्वारा निर्दोष लोगों को फसाना, मामले की सुनवाई नही करना, प्राथमिकी दर्ज नहीं करना, किसी भी मामले पर करवाई नहीं करना, अपराधियों के साथ बैठना तथा थानां क्षेत्र में तानाशाही करना, तथा लोगो से दुर्व्य व्यवहार करने के खिलाफ ही आज मैरवा में भाकपा माले ने प्रदर्शन किया। वही इस प्रदर्शन में भाकपा माले के नेता कार्यकर्ता समर्थकों का जन सैलाब देखा गया।

रिपोर्ट: आर्यन सिंह राजपूत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button