
विजय कुमार निगम लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जनपद प्रयागराज में आयोजित ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग कर व्यापारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाने तथा प्रदेश में समृद्ध एवं सुरक्षित कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार तथा निवेश एवं उद्योग के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने, आधारभूत संरचना के तीव्र विकास तथा व्यापार हितैषी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज निवेश और व्यापार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। सरकार का लक्ष्य व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित करना है।
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज स्थित श्री हनुमत निकेतन मंदिर के निकट आयोजित सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव के अंतर्गत 151 पवित्र नदियों के जल कलशों की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा मंगलमय यात्रा को प्रयागराज से रवाना किया। उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रेरक प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना भी की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से जान-माल और आर्थिक नुकसान का लिया संज्ञान, राहत व बचाव कार्य के निर्देश
देश के अधिकांश हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश में गुरुवार से हो रही लगातार बारिश से नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ से नोएडा रवाना होने से पहले अधिकारियों को बेहद सक्रिय रहने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी हिस्सों में भारी बारिश …
यूपी के 3.54 लाख रसोइयों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अक्टूबर से खातों में पहुंचेगा बढ़ा हुआ मानदेय
पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों का भोजन बनाने वाले करीब 3.54 लाख रसोइयों को अक्टूबर में बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सितंबर से रसोइयों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया है। जिलों में मानदेय का भुगतान जिलाधिकारी के माध्यम से होता है। हर माह भुगतान …
बारिश के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सड़क पर उतरे नेता
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध के बीच कांग्रेस के नेताओं ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को लखनऊ के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में दिनभर हो रही बरसात के बीच में भी विरोध और प्रदर्शन जारी रहा। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में नेता व …
ई-कार्ट से केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने देखा ट्रेड शो
लखनऊ, (यूएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को फिरोजाबाद के ओडीओपी के तहत ओपल ग्लास से बनी राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद दोनों नेता एक साथ ई-कार्ट से ट्रेड शो में लगे …
विपक्ष कर रहा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, लेकिन इसे लेकर क्या कहता है देश का संविधान?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी और वाम दलों के सहयोग से अगले दो सप्ताह में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर राज्यसभा के 56 और लोकसभा के 100 से ज्यादा सांसद हस्ताक्षर …
CM योगी “यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसा”
लखनऊ (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो यूपीआईटीएस के चैथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से …
योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने आयुष्मान के कार्ड धारकों को बेहतर और सुरक्षित इलाज देने के लिए योजना से जुड़े अस्पतालों की निगरानी बढ़ा दी है। योजना के नियमों और तय मानकों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिये स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) द्वारा चार सदस्यीय टीम …
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री …
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: CM योगी ने UP को बनाया निवेश का केंद्र..!
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में आए बदलाव के बहाने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब उत्तर …
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:-उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी …




