मतगणना के सिलसिले में मतगणना कर्मियों, पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर का किया गया गठन

मोतिहारी। रविशंकर मिश्रा। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के तहत पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला अंतर्गत मतगणना को ले मतगणना कर्मियों, पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त माननीय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में एनआईसी वीसी रूम में डीआईओ एवं एडीआईओ के द्वारा रेंडमाइज कर किया गया।

इस संबंध में मतगणना को ले मतगणना कर्मियों, पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर का गठन किया गया। उक्त रेंडमाइजेशन में सहायक समाहर्ता, विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, आईटी मैनजर, नेटवर्क इंजीनियर, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button