छठ पूजा को लेकर डूबते सूर्य को अर्ध्य देने चखनी छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पटना: आस्था का पावन पर्व सुर्य षष्ठी व्रत के अवसर पर बगहा एक प्रखण्ड के चखनी राजवाटिया पंचायत में गण्डक नदी के तट पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आस्था के पावन पर्व सुर्य षष्ठी व्रत के अवसर पर अस्ताचल एवं उदयगामी सूर्य को अर्घ देने के लिए हजारों की संख्या में महिला एवं पुरूषों की भीड उमड़ी रही।

छठ व्रती माताओं बहनों भाई बंधुओं का अपार जनशैलाब देखने को मिला। लगभग पचास वर्षों से छठ व्रति मां छठी मैया की पूजा पाठ करता रहा है।

बताते चले ये घाट पंश्चिमी चंम्पारण का लोक प्रिय घाट है। जहाँ जिसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी बगहा नगर थाना प्रशासन तथा छठ पूजा समिति के उपर होती है। जहाँ दूर दराज से दुसरे क्षेत्रों से भी चल कर लोग पूजा करने आते है। छठी माँ की महिमा से जिनकी मुरादे पूरी होती है जो अपने मन की मुरादे मांगते है। उनकी मुरादे पूरी होने पर अधिकांशतः लोग भुईपरी नापते हुए छठ घाट पहुचते है। घाट पर 12 घंटे का हरेराम हरेकृष्ण धुन का आयोजन किया गया था।

इस घाट की विधि व्यवस्था पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता अमिका प्रसाद, हिमांशु मिश्रा, अतुल पांडेय, जोगी साह, बेदप्रकाश, भूषण शर्मा, बिपिन शर्मा, इजहार अंसारी, पुष्कर पांडेय, चखनी पंचाय के जय गुरुदेव परिवार सहित तमाम गणमान्य लोगों की भूमिका रही है जो छठ व्रतियों की सेवा मे तत्पर रहते है।


रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button