कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी का बुधवार बगहा के धनहा में हुआ आगमन

पटना। विजय कुमार शर्मा । पश्चिमी चंपारण जिला के गंडकपार बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौनाहा हाई स्कूल के प्रांगण में कांग्रेस कदावर नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ। जहां मंच पर जोरदार स्वागत किया गया।

राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा एवं लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभा में मौजूद लोगों का सम्बोधन किया और जमकार एनडीए सरकार पर जबरदस्त प्रहार किया।

वही प्रवासी मजदूरो और बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए विपक्ष पर जमकर हमला किया।

मौके पर सभा में मौजूद लोगों से राहुल गांधी ने कहा कि मेरी सरकार होगी तो शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और पूर्ण रूप से ध्यान देगी। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव एवं विधानसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार राजेश सिंह प्रवेश मिश्रा और जयेश मंगल सिंह को वोट देने के लिए लोगों से अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button