बिरादरीवाद और नौकरशाही से ग्रस्त प्रदेश सरकार: सुनील सिंह


लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रदेश सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिरादरी वाद और नौकरशाही से घिरी हुई है। प्रदेश सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं अपराध बेलगाम है जनता में भय और आक्रोश है।

उत्तर प्रदेश में सब ठीक नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनता प्रदेश सरकार से बहुत नाराज है। यह अवस्था ठीक वैसी ही है जैसी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती की सरकार के आखिरी दिनों में थी। बल्कि उससे भी ज्यादा जनाक्रोश इस समय है। अपराध और खासकर बलात्कार की ताबड़तोड़ घटनाओं ने लोगों को खौफ में डाल दिया है। चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार की हो रही वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है।

सुनील सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने वाली मशीनरी या तो सुस्त है या अपराध पर काबू पाना उसके बस की बात नहीं। प्रदेश के गृह विभाग में अवश्य कोई गंभीर गड़बड़ी है। इन जघन्य अपराधों के पीछे कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही है।

सुनील सिंह ने आगे कहा कि इस सरकार की विफलता के पीछे प्रदेश की नौकरशाही है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश को नौकरशाहों के गोद में डाल दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गृह से लेकर सूचना, संस्कृति, यूपीडा जैसे अनेक विभाग सिर्फ एक ही नौकरशाह को सौंप दिया है। इसको लेकर शेष नौकरशाही बहुत नाराज है, और कामों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बेहतरी के लिए सूबे की नौकरशाही को ठीक करना बहुत जरूरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *