किसान कांग्रेस बगहा ने किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कानून के विरोध में किया पुतला दहन

बगहा: आज किसान कांग्रेस बगहा ने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कानून के विरोध में पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष उत्कर्ष ने बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।आज पूरे देश में सरकार के प्रति किसान भाइयों की नाराजगी है। सरकार केवल पूंजीपतियों की लाभ की बात कर रही है। किसान देश के अन्नदाता है। उनके साथ शत्रु जैसा व्यवहार ठीक नहीं है।

आज हम सभी को इस काले कानून के विरोध में एक साथ खड़ा होना चाहिए। मोदी सरकार सभी चीजों को निजी क्षेत्र के हाथों में दे रहीं है, जो देश के विकास के लिय घातक है। देश को अम्बानी और अदानी जैसे पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है।

इसमें अनिरुद्ध जयसवाल, फिरोज अंसारी, दिग्विजयसिंह, ओमप्रकाश महतो, हलीम अख्तर, सत्यप्रकाश, दिनेश पटेल, रौशन, हरिनारायण यादव, संजय राम, अवधेश तिवारी, आनंद मिश्रा, गिरजेश तिवारी, तुफैल अहमद, आलोक पांडेय, आरिफ सिद्दिकी, फिरोज अहमद, धनंजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button