
प्रदेश के 1,27,841 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। समग्र शिक्षा के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्यरत शिक्षामित्रों के सितंबर और अक्टूबर के मानदेय के लिए सरकार ने 460.23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। प्रत्येक माह के लिए 230.11 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। दोनों माह की धनराशि का जनपदवार आवंटन किया गया है।

संबंधित जिलों को आवंटित धनराशि के अनुसार शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बढ़े मानदेय से प्रदेश के करीब 1.28 लाख शिक्षामित्रों को सीधे लाभ मिलेगा।




