
विजय कुमार निगम लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु के महत्व पर एक भावपूर्ण संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की स्मृति में मनाया जाता है। भारतीय ज्ञान परंपरा में महर्षि वेदव्यास का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने समाज को ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों की दिशा प्रदान की है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का महत्व केवल सनातन परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि बौद्ध, जैन और सिख परंपराओं में भी यह पर्व विशेष श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बौद्ध परंपरा में यह दिन भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश और धर्मचक्र प्रवर्तन की स्मृति का प्रतीक है, जबकि जैन परंपरा में इसका संबंध गौतम स्वामी के ज्ञान-दीक्षा प्रसंग से है। सिख परंपरा में भी गुरु-वाणी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सभी परंपराओं में गुरु पूर्णिमा गुरु, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक पर्व है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से लाखों शिक्षक लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का लाभ लगभग 60 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं उनके आश्रितों को मिल रहा है। इसके साथ ही 7.5 लाख से अधिक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को भी इस योजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों को ₹3 करोड़ तक का सामाजिक सुरक्षा बीमा कवर भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता की भावना को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान ही विकसित समाज, सशक्त राष्ट्र और विकसित प्रदेश की आधारशिला है।
सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘योगी की पाती’ लिखकर प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणेश चतुर्थी को सामाजिक एकता एवं राष्ट्र के प्रति संकल्प को सुदृढ़ करने वाला महापर्व बताया। मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि …
CM योगी “एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गलती एक व्यक्ति करता है, लेकिन उसकी कीमत पूरे संस्थान को चुकानी पड़ती है। ठीक वैसे ही एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट, कानून व्यवस्था के भीषण संकट, अराजकता और भ्रष्टाचार के रूप में चुकानी पड़ती थी। कृत्य एक …
युवाओं को नशे से बचाने के लिए योगी सरकार का सख्त, अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश.
युवाओं और नाबालिगों को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए योगी सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। सरकार की नीति केवल अवैध और जहरीली शराब पर अंकुश लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के बच्चों तक शराब की पहुंच रोकने पर भी विशेष जोर है। लखनऊ में नाबालिग को …
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित
विजय कुमार निगम लखनऊ:– योगी सरकार ने जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (वि./यां.) में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी …
CM योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण के साथ ही उनके बेहतर पालन-पोषण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीएम सहभागिता योजना के माध्यम से निराश्रित गोवंश को इच्छुक एवं पात्र लाभार्थियों को सुपुर्द कर उनका संरक्षण और …
वाराणसी में जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, लापरवाही बरतने पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड.
योगी सरकार ने जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (वि./यां.) में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं …
‘उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी’, लोकायुक्त संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले सीएम योगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी लोक सेवक गलत करता है तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। कई बार व्यक्ति को ताकत मिलने पर वह उच्छृंखल और उद्दंड व्यवहार करने लगता है। उन्होंने रामचरितमानस की पंक्ति ‘प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे में कहीं न कहीं अंकुश …
योगी की पाती: सीएम ने गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दी शुभकामनाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को आने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को दोहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव …
सपा की सरकार बनी तो बंद होगी आउटसोर्सिंग, अभ्यर्थियों को मिलेगी पक्की नौकरी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार में कानून और संविधान से काम नहीं हो रहा है। सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे रखी है। गुंडा एक्ट लगाने को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी बेहद गंभीर है। रविवार को जारी प्रेस बयान …
Gen-Z को विरासत से जोड़ने के लिए एक दिन की यात्रा कराएगी सरकार, गाइडेड विजिट की मिलेगी सुविधा
जेन-जी को अपनी जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देने के लिए प्रदेश सरकार ने राजकीय संग्रहालयों और विद्यार्थियों को ”एक दिवसीय अध्ययन यात्रा योजना” से जोड़ने की पहल शुरू की है। लखनऊ के राज्य संग्रहालय से शुरुआत हुई, जहां जिले के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं पीएम श्री राजकीय उप्र सैनिक …




