
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार सुबह से मध्य रात्रि तक, मथुरा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर तक, समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रमे रहे। सुबह उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान को पूर्ण कराया।
गोरक्षपीठाधीश्वर ने मध्य रात्रि गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंटों-घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। सीएम योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया।
गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन संध्या कार्यक्रम सुपरिचित लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम से ही जारी था। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, कई साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मध्य रात्रि तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब स्नेह दिया। उनसे खूब हंसी ठिठोली भी की। उन्हें खिलौने व चॉकलेट उपहार में दिए। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे। कुछ बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी को दोहे और श्लोक सुनाए तो कुछ ने उनके साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री सभी बच्चों का अनुरोध पूरा करते रहे।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता में सजधज कर आए बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कोई श्रीकृष्ण के रूप में था तो कोई राधा। इन बच्चों के वेश और रूप से सभागार एकबारगी गोकुल का भान करा रहा था। दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ा रहे थे। बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता के कान्हा वर्ग में प्रथम पुरस्कार शर्विल पांडेय को, द्वितीय पुरस्कार सौम्या प्रजापति और तृतीय पुरस्कार हिमांशी श्रीवास्तव को दिया गया। गोपाल वर्ग में प्रथम पुरस्कार सार्थक, द्वितीय राजवीर और तृतीय पुरस्कार रूद्र को मिला। श्रीकृष्ण रूप सज्जा में विजेताओं को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका सारिका राय, मनीषा सिंह और हृदया त्रिपाठी ने निभाई जबकि संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में, डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित भजन संध्या में कान्हा-श्याम की आराधना की गूंज रही। शुभारंभ पुनीत श्रीवास्तव ने एक सुमधुर भक्ति गीत से किया। इसके पश्चात हृदया त्रिपाठी व अनीता सिंह ने सोहर और लक्ष्मी गुप्ता ने बधाई गीत की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। गायक उमेश मिश्रा और एकता शुक्ला ने कृष्ण भजन सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने पारंपरिक बधाई गीत एवं सोहर के गायन से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। वाद्य यंत्रों पर श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव हंसलोना, दीपक, आभास पाठक एवं सुधाकर सिन्हा ने संगत की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में हनुमत संगीत आश्रम एवं सेवा संस्थान की तरफ से रात आठ बजे से बारह बजे तक भजनों की प्रस्तुति की गई। जन्मोत्सव से पूर्व, गर्भगृह में भजनों का श्रवण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया।
अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का भव्य लक्ष्य निर्धारित किया …
INDIA गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव
नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली के प्रमुख चैराहों पर यातायात को स्थिति के अनुसार …
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …
खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश किया ‘जन महाभियोग’, बोले- CEC को हटाया जाए.!
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपना विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर ‘मॉक संसद’ आयोजित की गई। विपक्ष ने इसे ‘जन महाभियोग’ नाम दिया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस …
पीलीभीत में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ के बाद कार्रवाई, UP में सभी ERO कार्यालयों के कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पीलीभीत में ईसीआईनेट पोर्टल पर लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) …
उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …
आंध्र प्रदेशः स्कूल की क्लास में आरी लेकर घुसा हमलावर, 10वीं की छात्रा पर किया जानलेवा हमला..!
अनंनपुर । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर हुई हिंसक वारदात से हड़कंप मच गया। राप्टाडु मंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक हमलावर पेड़ काटने वाली आरी लेकर 10वीं कक्षा में घुस गया और वहां पढ़ रही एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस घटना में छात्रा …
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री …
लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान की पाबंदी के समर्थन में आए जाकिर नाइक, पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक हो रही आलोचना
नयी दिल्ली । अफगानिस्तान में लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर तालिबान की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर दुनिया भर में विरोध हो रहा है। इसी बीच विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने तालिबान के फैसले का बचाव करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिस पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तीखी …




