लखनऊ में BJP दफ्तर में घुसे अभ्यर्थी, आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर जमीन पर लेटे

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। लखनऊ में करीब 50 अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश मुख्यालय परिसर में पहुंच गए। यहां उन्होंने जमीन पर लेटकर विरोध जताया और आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को कार्यालय परिसर से बाहर निकाला। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इन पर आरक्षण से जुड़े सवाल उठाए गए थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सिर पर ‘आरक्षण घोटाला’ लिखी टोपी पहन रखी थी।

बीजेपी कार्यालय परिसर में पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों ने जमीन पर लेटकर विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान वे लगातार नारे लगाते रहे और सीटी बजाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए पार्टी कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों को परिसर से बाहर किया गया। बताया गया कि प्रदर्शन में शामिल कई अभ्यर्थियों ने गले में बीजेपी के पटके पहन रखे थे। इसी के जरिए उनके पार्टी कार्यालय में प्रवेश करने की बात सामने आई है। कार्यालय के भीतर पहुंचने के बाद अन्य अभ्यर्थी भी वहां पहुंच गए और अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए सरकार से भर्ती विवाद का समाधान करने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के क्रियान्वयन को लेकर कथित विसंगतियां हुईं। उनका कहना है कि इसके चलते कई ऐसे अभ्यर्थी चयन और नियुक्ति से वंचित रह गए, जिन्हें उनका दावा है कि आरक्षण के नियमों के तहत लाभ मिलना चाहिए था। अभ्यर्थी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित आदेशों को लागू करने और आरक्षण विवाद का समाधान किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ओबीसी समेत अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में उनके अधिकार के अनुरूप लाभ नहीं मिला। अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले कुछ समय से लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहा है। इससे पहले भी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार और बीजेपी के नेताओं तक पहुंचने की कोशिश कर चुके हैं। 17 सितंबर को आंदोलन के 17वें दिन अभ्यर्थियों ने रक्तदान किया था। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नाम पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। इससे पहले 12 सितंबर को भी प्रदर्शनकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास तक पहुंचे थे। वहां भी करीब आधे घंटे तक नारेबाजी हुई थी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बनने की बात सामने आई थी। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती का विवाद वर्ष 2018 की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है। आंदोलनकारी अभ्यर्थी लंबे समय से आरक्षण व्यवस्था के क्रियान्वयन में कथित गड़बड़ियों और उससे प्रभावित नियुक्तियों का मुद्दा उठा रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि आरक्षण से संबंधित विवाद का समाधान किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ किया जाए। उनका कहना है कि मामले का समाधान नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों और रोजगार के अवसरों को लेकर लगातार उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विभिन्न मौकों पर युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दिए जाने की बात कह चुके हैं। वहीं, 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का आंदोलन सरकार के सामने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लंबित सवालों को फिर सामने ला रहा है। बीजेपी कार्यालय में हुआ यह प्रदर्शन इसी लंबे आंदोलन की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

‘वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी’, राहुल का पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी पर ट्रिपल अटैक

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े SIR विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला …

0 comments

प्रियंका गांधी “अगर चुनाव से छेड़छाड़ हुई तो यह देशद्रोह…!”

नयी दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने वीरवार को मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर कथित तौर पर जानबूझकर अनुचित चुनाव होने देने के लिए देशद्रोह के अपराध में आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं …

0 comments

जमशेदपुर में बड़ी वारदात, केनरा बैंक में दिनदहाड़े सशस्त्र डकैती, भारी मात्रा में कैश और सोना लूटकर भागे बदमाश

जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को भीषण डकैती हुई है। शहर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को पांच हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर भारी मात्रा में नकदी और सोना लूट लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लूटी गई नगद राशि और करोड़ों में बताई जा रही है। हालांकि, बैंक प्रबंधन और पुलिस …

0 comments

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, विपक्षी दलों से किया संपर्क

SIR विवाद के बीच, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुरुवार को महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क किया है। इसके अलावा, कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य के चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालें और मुख्य …

0 comments

PM मोदी ने बताई अपनी ताकत, बोले- लोगों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि लोगों से मिलने वाला आशीर्वाद उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ऊर्जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी लोगों के इसी आशीर्वाद के सहारे आगे बढ़ी है। पीएम मोदी ने यह बात गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा …

0 comments

लखनऊ में BJP दफ्तर में घुसे अभ्यर्थी, आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर जमीन पर लेटे

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। लखनऊ में करीब 50 अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश मुख्यालय परिसर में पहुंच गए। यहां उन्होंने जमीन पर लेटकर विरोध जताया और आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने …

0 comments

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में BJP ने खर्च किए 529 करोड़ रुपये..!

नयी दिल्ली पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी का सबसे ज्यादा खर्च पश्चिम बंगाल में हुआ, जहां उसने 286.99 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पार्टी ने चुनावी …

0 comments

BJP ने 24 संगठन मंत्रियों को राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी..!

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए 24 संगठन मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी और संगठनात्मक दायित्व …

0 comments

पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट की धमकी दी गई है। एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तरों में भी बम धमाकों की चेतावनी दी गई है। फिलहाल, पुलिस टीमें व एजेंसियां सतर्क हैं और मामले की जांच में जुटी हैं। …

0 comments

CM योगी “UP की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार ने एक ओर नई जेलों के निर्माण को गति दी है, जिससे जेलों में ओवरक्राउडिंग दर में …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button