नाबालिग युवती अपहरण कांड के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बगहा: बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से हुई नाबालिग युवती अपहरण मामले में पुलिस ने कांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

बथुवरिया थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शेरा बाजार रुपवलिया गांव के प्रबल यादव है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया है।

गौरतलब हो कि शेरा बाजार रुपवलिया गांव के एक व्यक्ति ने अपनी नबालिक युवती की शादी के नियत से अपहरण करने के आरोप में चन्द्रहा रुपवलिया गांव के मंटू कुमार, उर्मिला देवी, प्रबल यादव, फुलदेव यादव, प्रियंका देवी समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध बथवरिया थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसी के आलोक में गुरुवार की रात्रि में छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button