कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने हथौड़ा चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का किया शिलान्यास

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज शाहजहाँपुर के व्यस्तम चौराहा हथौड़ा चौराहे का नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का शिलान्यास कर सुभाष चंद्र बोस का नाम दिया है। अब हथौड़ा चौराहा शाहजहाँपुर का सुभाष चंद्र बोस चौराहे के नाम से जाना जाएगा।

आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज चौराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अभी तक तो इस चौराहे के नाम हथौड़ा चौराहा के नाम से जाना जाता था, तो यह कुछ ठीक नही लग रहा था क्योंकि जब कोई पूछता था कि हमें हथौड़ा चौराहा जाना है। तो यह सुनकर अजीब लगता था। क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस चौराहे का नया नाम रखा गया है।

वैसे इसका नामकरण तो कुछ महीने पहले ही हो चुका था पर आज उन्होंने यहाँ पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर एक नया नाम दिया है। साथ ही चौराहे का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। इस दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहाँपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा सांसद अरुण कुमार सागर दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि का तिलक कर अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास को उन्होंने ऐतिहासिक दिन बनानें का आवाहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button