पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 90 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी: सुगौली पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाये सघन अभियान में पुलिस ने 90 लीटर शराब सहित चार तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उनके साथ तीन बाइक को भी जब्त किया।

यहां बता दें कि शराबबंदी कानून के बाद लगातार शराब माफियाओं द्वारा मोटी रकम लेकर शराब की तस्करी की जाती है, जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा था।

थाना क्षेत्र के गोड़िगांव निवासी अमर सहनी, जय किशोर, रमेश सहनी, सुरेश साहनी के पास से पुलिस ने 3 बोरा में 90 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चारों तस्कर पुर्व से शराब की तस्करी करते आ रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह चारों तस्कर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर शराब के एक खेप पहुंचाने सोमवार को आ रहे हैं।

जिसके आलोक में थाना अध्यक्ष विवेक जायसवाल ने अपने पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में खड़ा किया था। जैसे ही तस्कर बाइक से शराब लेकर पहुंचे, तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। चारों गिरफ्तार के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है तथा जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button