महाराष्ट्र में दो-तीन महीने में बनेगी भाजपा की सरकार: रावसाहेब पाटिल दानवे

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे

मुंबई। भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र में अगले दो-तीन महीनों में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। रावसाहेब पाटिल दानवे ने विधान परिषद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान परभणी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप यह मत सोचिए कि हमारी सरकार नहीं बनेगी, यह दो-तीन महीनों में बनेगी … हम इन चुनावों के समापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’

बता दें कि इससे पहले बिहार चुनाव के परिणाम आने के ठीक एक दिन बाद 11 नवंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि राज्य की ठाकरे सरकार चार साल भी नहीं चलेगी। उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। इसलिए भाजपा की ओर से संविधान विरोधी कोई काम नहीं होगा। प्रदेश में हम सक्षम विपक्षी पार्टी के रूप में अपना काम करते रहेंगे, लेकिन यह भी तय है कि तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार चार साल नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यदि चुनाव होता है, तो राज्य के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button