लखनऊ: पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद के बेटे को हिरासत में लिया गया, विधानसभा पर आत्मदाह करने आई महिला को उकसाने का है आरोप


लखनऊ। विषवेश तिवारी: कल राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश मामला तूल पकड़ता नज़र आ रहा है। लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व नेता को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक प्रसाद को हिरासत में ले लिया है।

पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक प्रसाद पर आरोप है कि आलोक प्रसाद ने कल विधानसभा पर आत्मदाह करने आई महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया था। आज सुबह ही पुलिस ने आलोक प्रसाद को उनके आवास से हिरासत में लिया है। बता दें कि कल ही एक महिला ने लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई थी, जिससे उसका शरीर काफी जल गया था।

सूत्रों के मुताबिक आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला का आरोप है कि महराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी से उसकी शादी हुई थी जिसके बाद तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद उसका पती आसिफ सऊदी अरब चला गया। वही आसिफ के सऊदी अरब जाने के बाद उसके परिजन लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहे थे।

प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने विधानसभा के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *