बिहार: PM मोदी बिहार में करेंगे 12 रैली, 23 अक्टूबर से शुरुआत, CM नितीश भी रहेंगे मौजूद

बिहार। आशुतोष पाण्डेय: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग है. इससे पहले बीजेपी-जेडीयू ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चुनावी रैली में उतरने जा रहे हैं। बीजेपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री प्रदेश में 12 रैलियों को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें की पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वीआईपी और हम पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पीएम मोदी की पहली रैली 23 अक्टूबर को सासाराम में होगी।

जारी सूचना-
● बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम में रैली को संबोधित करेंगे। पहले ही दिन पीएम और सीएम गया और भागलपुर में भी क्रमश: दूसरी और तीसरी रैली को संबोधित करेंगे।
● 28 अक्टूबर को पीएम दूसरी बार बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करने आएंगे। दरभंगा में पहली रैली करेंगे। उसके बाद पटना जिले में ही दो अन्य रैलियां हैं।
● फिर 1 नवंबर को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पहले छपरा फिर पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
● चौथी बार में प्रधानमंत्री 3 नवंबर को रैली करने आएंगे. उस दिन पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में सीएम के साथ सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button