बाँदा: पुलिस ने अंतरराज्यीय 03 चोर और 23 मोबाइल किये बरामद

बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशक में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाएं जाने हेतु किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आए दिन मोबाइल खोने की मिल रही सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों पर की जा रही है।

विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर चौकी सिविल लाइन पुलिस द्वारा 03 अंतरराज्यीय मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अभियोगों से संबंधित 05 मोबाइल बरामद किए गए हैं और 18 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

जो गुमशुदा थे जिनकी सूचना चौकी/थाने पर नहीं थी। इस प्रकार चौकी प्रभारी सिविल लाइन चंद्रपाल सिंह एवं उनकी टीम द्वारा सर्वेलांस की सहायता से 23 मोबाइल बरामद कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

यह अभियुक्त उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई जनपदों में अलग अलग समय पर रहकर चोरी करते थे तथा 4, 6 दिन बाद जगह बदल देते थे। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी इनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button