
नयी दिल्ली । भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास गरुड़ शक्ति-2026 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अभ्यास के अंतिम चरण में दोनों देशों के सैनिकों ने इंडोनेशिया में लगातार 48 घंटे तक युद्ध जैसी परिस्थितियों में अभियान चलाया। जंगलों में कठिन सैन्य अभियानों को अंजाम दिया। युद्धक क्षमता, सहनशक्ति और संयुक्त रूप से काम करने की दक्षता का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान सैनिकों ने घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में विशेष सैन्य अभियान चलाने का प्रशिक्षण लिया।

इसमें सटीक निशानेबाजी, बाधाओं को पार करना, पर्वतीय अभियानों, हेलीकॉप्टर से सैनिकों को उतारने, सामरिक गश्त और दुश्मन की गतिविधियों के निशान पहचानकर उसका पीछा करने जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। हेलीकॉप्टर से सैनिकों को उतारने के अभ्यास में हवाई हमले की पूरी प्रक्रिया को दोहराया गया। इसमें सैनिकों को तेजी से निर्धारित स्थान पर उतारने, उतरने के क्षेत्र को सुरक्षित करने, घने जंगलों में सामरिक गश्त करने और सौंपे गए मिशन को अंजाम देने का प्रशिक्षण शामिल था। इस अभ्यास से दोनों देशों के सैनिकों के बीच तालमेल और कठिन परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता को परखा गया। जंगलों में दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके तहत सैनिकों ने जमीन पर मौजूद निशानों, मिट्टी में बदलाव और आसपास की अन्य गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण कर किसी व्यक्ति या दल की आवाजाही का पता लगाने की तकनीक सीखी। इसके अलावा, सामरिक अभियानों के दौरान निगरानी और टोह लेने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का भी अभ्यास किया गया। इससे सैनिकों को अपने आसपास की परिस्थितियों पर बेहतर नजर रखने और अभियान से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रशिक्षण मिला। अभ्यास का सबसे महत्वपूर्ण चरण 48 घंटे का सत्यापन युद्धाभ्यास रहा। इसमें पिछले सात दिनों के दौरान हासिल किए गए कौशल को वास्तविक अभियान जैसी परिस्थितियों में परखा गया। सैनिकों को लगातार 48 घंटे तक विभिन्न सैन्य गतिविधियों को अंजाम देना पड़ा। इस दौरान गश्त, दुश्मन के निशानों का पीछा करने, पर्वतीय अभियानों और विशेष बलों से जुड़े अन्य कार्यों में उनकी दक्षता का आकलन किया गया। साथ ही, उनकी शारीरिक सहनशक्ति, आपसी समन्वय और संयुक्त मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता भी परखी गई। भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति का यह 11वां संस्करण था। इसका आयोजन इंडोनेशिया के बन्युवांगी में किया गया। इस अभ्यास में भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) और इंडोनेशिया के विशेष बलों के जवानों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत और इंडोनेशियाई सेना के डिवीजन-2 के कमांडर शामिल हुए। अभ्यास के सभी प्रशिक्षण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। गरुड़ शक्ति-2026 ने भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों के बीच पेशेवर संबंधों को और मजबूत किया है। इस अभ्यास के जरिए दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे के अनुभवों और युद्धक तकनीकों को समझने का अवसर मिला। साथ ही, संयुक्त सैन्य अभियानों में बेहतर तालमेल और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी मजबूत हुई है।
योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद
योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मानकों में बदलाव करते हुए मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की है। अब प्राकृतिक आपदा में …
योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
उत्तर प्रदेश पुलिस बल को शुक्रवार को 4543 नए उपनिरीक्षक मिल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान चयनित युवाओं ने एक स्वर में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी …
भारत-इंडोनेशियाः 48 घंटे तक जंगल में किया युद्धाभ्या
नयी दिल्ली । भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास गरुड़ शक्ति-2026 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अभ्यास के अंतिम चरण में दोनों देशों के सैनिकों ने इंडोनेशिया में लगातार 48 घंटे तक युद्ध जैसी परिस्थितियों में अभियान चलाया। जंगलों में कठिन सैन्य अभियानों को अंजाम दिया। युद्धक क्षमता, सहनशक्ति और संयुक्त …
दिल्ली योजनाओं के लाभ में वोटर प्क् की भूमिका पर विवाद, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
नयी दिल्ली । केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह के एक बयान ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए आधार के बजाय मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी के ईपीआईसी नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने …
पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, चपेट में आए 4 डिब्बे
राजपुरा । पंजाब में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग इंजन की ओर से पांचवें कोच में लगी और फिर पास के अन्य डिब्बों तक फैल …
उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, भवानी सिंह खंगारौत अब गन्ना आयुक्त एवं एमडी चीनी निगम
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। दोनों अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है और दोनों एक-दूसरे के स्थान पर भेजे गये हैं। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर भेजा गया है। …
सीजेआई के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,
नयी दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4,543 सब-इंस्पेक्टर्स को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्तियों में तोड़ा सैफई सिंडिकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बड़े अभियान के क्रम में शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 4,543 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनको नियुक्ति पत्र देने के साथ ही कई सलाह भी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर …
‘धनतेरस पर ODOP को ही उपहार स्वरूप चुनें’, सीएम योगी ने पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व व धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि …
‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागिता करें’, सीएम योगी ने धनतेरस और दीपावली की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के ये पर्व समृद्ध परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और पारिवारिक आत्मीयता के प्रतीक हैं। दीपावली का प्रकाश अज्ञानता से …




