उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, भवानी सिंह खंगारौत अब गन्ना आयुक्त एवं एमडी चीनी निगम

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। दोनों अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है और दोनों एक-दूसरे के स्थान पर भेजे गये हैं।

2010 बैच के आईएएस अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर भेजा गया है। भवानी सिंह खंगारौत को अब मिमिनिष्ती एस.के स्थान पर तैनात किया गया है।

खंगारौत इससे पहले सचिव वित्त के पद पर तैनात थे। 2003 बैच की आईएएस अधिकारी मिनिष्ती एस. अब सचिव वित्त का पद संभालेंगी। वह आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर तैनात थीं।

भवानी सिंह खंगारौत 2010 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। मार्च 2025 में आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए योगी सरकार ने उन्हें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के पद पर स्थानांतरित किया था। इसके बाद उनकी तैनाती सचिव वित्त के पद पर की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button