5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में BJP ने खर्च किए 529 करोड़ रुपये..!

नयी दिल्ली पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी का सबसे ज्यादा खर्च पश्चिम बंगाल में हुआ, जहां उसने 286.99 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पार्टी ने चुनावी गतिविधियों पर रकम खर्च की। रिपोर्ट में पार्टी के प्रचार अभियान और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च का अलग-अलग ब्योरा दिया गया है। इन आंकड़ों से चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से किए गए खर्च की तस्वीर सामने आती है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने कुल 286.99 करोड़ रुपये खर्च किए।

इसमें 217.16 करोड़ रुपये चुनाव प्रचार पर लगाए गए, जबकि 69.83 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से संबंधित खर्च में गए। पांचों राज्यों को मिलाकर बीजेपी के कुल 529.38 करोड़ रुपये के खर्च में बंगाल की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। बाकी चार राज्यों में पार्टी ने मिलाकर करीब 242 करोड़ रुपये खर्च किए। रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल में बीजेपी का खर्च कांग्रेस की ओर से इन पांच राज्यों में किए गए कुल खर्च से भी अधिक रहा। कांग्रेस ने पांचों विधानसभा चुनावों में कुल 248.55 करोड़ रुपये खर्च किए। बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव में 96.27 करोड़ रुपये खर्च किए। तमिलनाडु में पार्टी का खर्च 51.56 करोड़ रुपये और पुडुचेरी में 11.90 करोड़ रुपये रहा। केरल में बीजेपी ने 82.67 करोड़ रुपये खर्च किए। यहां पार्टी ने 54.93 करोड़ रुपये प्रचार अभियान पर और 27.74 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए। इस तरह बीजेपी के कुल चुनावी खर्च में बंगाल के बाद असम और केरल का हिस्सा भी उल्लेखनीय रहा। केरल के आंकड़ों में कांग्रेस का चुनावी खर्च बीजेपी से ज्यादा रहा। कांग्रेस ने अपने केंद्रीय मुख्यालय और राज्य इकाई के माध्यम से कुल 105.34 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें 71.30 करोड़ रुपये प्रचार पर और 34.05 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से संबंधित खर्च में लगाए गए। वहीं बीजेपी ने केरल में कुल 82.67 करोड़ रुपये खर्च किए। ब्च्प्(ड) की केरल इकाई ने चुनाव के दौरान 28.60 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें 26.30 करोड़ रुपये प्रचार और 2.31 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 42.08 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी ने राज्य की 293 सीटों पर चुनाव लड़ा। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के खर्च में 12.96 करोड़ रुपये प्रचार और 29.12 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से संबंधित मद में गए। ब्च्प्(ड) ने बंगाल में 197 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसका कुल चुनावी खर्च 8.23 करोड़ रुपये रहा। इसमें पार्टी के प्रचार और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च शामिल हैं। टीएमसी की चुनावी खर्च रिपोर्ट के आंकड़े अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं, इसलिए उसके खर्च की तुलना इन दलों के साथ करना फिलहाल संभव नहीं है। चुनावी अवधि के दौरान बीजेपी के केंद्रीय मुख्यालय को 1,472.8 करोड़ रुपये मिलने की जानकारी भी खर्च रिपोर्ट में दी गई है। चुनाव की घोषणा के समय पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में 6,722.6 करोड़ रुपये का बैलेंस बताया गया था, जो चुनाव खत्म होने के बाद बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपये हो गया। इसके मुकाबले कांग्रेस के केंद्रीय मुख्यालय और पांच राज्य इकाइयों को मिलाकर 207.17 करोड़ रुपये मिले। चुनाव की शुरुआत में इन इकाइयों का संयुक्त बैलेंस 169.06 करोड़ रुपये था, जो चुनाव के बाद 103.2 करोड़ रुपये रह गया। पांच राज्यों में कुल चुनावी खर्च 39.04 करोड़ रुपये रहा। पार्टी के खर्च का बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल और केरल में रहा, जहां वह विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुकाबलों का हिस्सा थी। चुनाव आयोग को जमा की गई खर्च रिपोर्ट राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी गतिविधियों में खर्च की गई रकम और उसके स्रोतों की जानकारी उपलब्ध कराती है। हालांकि, अलग-अलग दलों की रिपोर्ट उपलब्ध होने के समय में अंतर हो सकता है।

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …

0 comments

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।  …

0 comments

संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

विजय कुमार निगम ङअयोध्या:- अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।     …

0 comments

मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, करीबी भी पकड़ा गया

देहरादून । उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से फरार उनके पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यहां बताया कि साहू को मामले की जांच के …

0 comments

मसौदा मतदाता सूची से बाहर लोगों को मिलेगा दोबारा मौका, 7 राज्यों में घर-घर जाएंगे बीएलओ

नयी दिल्ली । मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मसौदा सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को चुनाव आयोग ने एक और मौका देने का फैसला किया है। आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड समेत सात राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में …

0 comments

कोलकाता में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच देर रात हिंसक झड़प, अभिषेक बनर्जी बोले, मुझ पर हमले की कोशिश की गई

कोलकाता । डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के सामने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को भाजपा और ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एमएआईटीसी) के समर्थकों के बीच देर रात झड़पें कई चरणों में हुईं। उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, ये झड़पें रात 2.30 बजे से …

0 comments

आपातकाल पर सोनिया गांधी ने किया इंदिरा गांधी का बचाव, बोलीं, सब संवैधानिक रूप से हुआ, मोदी सरकार पर भी साधा निशाना

नयी दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक लगाई गई थी और बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) का अधिकार भी निलंबित किया गया था, …

0 comments

राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली, अग्निवीरों को दिया बड़ा तोहफा

नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली के एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले स्थित बागडोगरा एयरफील्ड में भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को मिठाइयां बांटीं और उनके साहस, समर्पण तथा देश के प्रति त्याग की सराहना की। जवानों से बातचीत के …

0 comments

ई-20 पेट्रोल के नाम पर हो रहा फ्रॉड? राहुल गांधी का दावा, 20ः से ज्यादा मिल रहा एथेनॉल, जनता को हो रहा नुकसान

नयी दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ई-20 पेट्रोल के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है और पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत से ज्यादा एथेनॉल मिलाया जा रहा है। …

0 comments

राहुल गांधी से दीपावली मिलन में पहुंचे कर्नाटक के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष, राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

दिल्ली । नयी दिल्ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने शनिवार को कहा कि उन्होंने नयी दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और राष्ट्रीय नेताओं के साथ दीपावली मिलन की …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button