‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागिता करें’, सीएम योगी ने धनतेरस और दीपावली की दी शुभकामनाएं

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के ये पर्व समृद्ध परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और पारिवारिक आत्मीयता के प्रतीक हैं।

दीपावली का प्रकाश अज्ञानता से ज्ञान और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत होने की कामना की।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान धन्वंतरि से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धनतेरस आरोग्य और सुख-समृद्धि के महत्व का स्मरण कराने वाला पर्व है।

………………..

स्वस्थ शरीर ही सुखी और सार्थक जीवन का आधार है। प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button