
नयी दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अदालत ने पूछा है कि संविधान के अनुच्छेद-139 के तहत उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट संदेश दिया कि न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सुनवाई के दौरान केरलम कांग्रेस की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि पार्टी इस मामले में हलफनामा दाखिल करेगी। उन्होंने दलील दी कि विवादित पोस्ट आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पदाधिकारियों की अनुमति के बिना प्रकाशित की गई थी। पार्टी ने अगले ही दिन प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिना शर्त माफी मांगी और पोस्ट को हटा दिया था।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट इन दलीलों से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आया। पीठ ने कहा कि नोटिस किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि केरलम कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को जारी किया जा रहा है। अदालत ने यह भी कहा कि वह जांच करेगी कि दाखिल किया जाने वाला हलफनामा केवल औपचारिकता है या उसमें वास्तव में पश्चाताप की भावना है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणियां कीं। पीठ ने कहा कि संविधान सर्वोच्च है और कोई व्यक्ति या राजनीतिक दल इससे ऊपर नहीं हो सकता। न्यायपालिका की स्वतंत्रता लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। अदालत ने साफ किया कि न्यायिक फैसलों की आलोचना करना अलग बात है, लेकिन न्यायपालिका के कामकाज में बाधा डालना स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका की ताकत राजनीतिक समर्थन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कानून के शासन से आती है। पीठ ने चेतावनी देते हुए कहा, हम खुद पर नियंत्रण रखते हैं, इसे कमजोरी न समझा जाए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने की छूट नहीं दी जा सकती। यह मामला 12 अक्टूबर को केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से की गई एक पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि इस पोस्ट में सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने केरलम कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों से जवाब मांगा है। अदालत अब उनके हलफनामे और माफी की वास्तविकता का परीक्षण करेगी। इसके बाद ही अवमानना की कार्यवाही को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा। इस मामले ने एक बार फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राजनीतिक जवाबदेही और न्यायपालिका की गरिमा को लेकर बहस तेज कर दी है।
योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद
योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मानकों में बदलाव करते हुए मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की है। अब प्राकृतिक आपदा में …
योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
उत्तर प्रदेश पुलिस बल को शुक्रवार को 4543 नए उपनिरीक्षक मिल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान चयनित युवाओं ने एक स्वर में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी …
भारत-इंडोनेशियाः 48 घंटे तक जंगल में किया युद्धाभ्या
नयी दिल्ली । भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास गरुड़ शक्ति-2026 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अभ्यास के अंतिम चरण में दोनों देशों के सैनिकों ने इंडोनेशिया में लगातार 48 घंटे तक युद्ध जैसी परिस्थितियों में अभियान चलाया। जंगलों में कठिन सैन्य अभियानों को अंजाम दिया। युद्धक क्षमता, सहनशक्ति और संयुक्त …
दिल्ली योजनाओं के लाभ में वोटर प्क् की भूमिका पर विवाद, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
नयी दिल्ली । केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह के एक बयान ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए आधार के बजाय मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी के ईपीआईसी नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने …
पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, चपेट में आए 4 डिब्बे
राजपुरा । पंजाब में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग इंजन की ओर से पांचवें कोच में लगी और फिर पास के अन्य डिब्बों तक फैल …
उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, भवानी सिंह खंगारौत अब गन्ना आयुक्त एवं एमडी चीनी निगम
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। दोनों अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है और दोनों एक-दूसरे के स्थान पर भेजे गये हैं। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर भेजा गया है। …
सीजेआई के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,
नयी दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4,543 सब-इंस्पेक्टर्स को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्तियों में तोड़ा सैफई सिंडिकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बड़े अभियान के क्रम में शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 4,543 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनको नियुक्ति पत्र देने के साथ ही कई सलाह भी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर …
‘धनतेरस पर ODOP को ही उपहार स्वरूप चुनें’, सीएम योगी ने पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व व धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि …
‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागिता करें’, सीएम योगी ने धनतेरस और दीपावली की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के ये पर्व समृद्ध परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और पारिवारिक आत्मीयता के प्रतीक हैं। दीपावली का प्रकाश अज्ञानता से …




