राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला.

 लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, ‘अब सरकार एक बात समझ आ गई है कि यह देश अभिव्यक्त करने से नहीं रुकेगा… भारत में बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भारत में बहुत से लोग इस कायर फ़ोर्स के डर से कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वह यह है कि छात्र अपनी बात रखना चाहते हैं। वे तकलीफ में हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन सरकार कहती है – नहीं। हम जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। आप अपनी बात नहीं रख सकते।

आज एक महिला मेरे पास आई, जिसकी बेटी के साथ 4 साल पहले उत्तराखंड में रेप हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी। वह रो रही है, अपनी बात कहना चाहती है लेकिन सिस्टम कहता है – माफ कीजिए, हम आपको अपनी बात कहने की इजाजत नहीं देंगे क्योंकि इससे अव्यवस्था फैलेगी। तो उनका काम और उनकी राजनीतिक सोच भारत पर एक ऐसी व्यवस्था थोपना है, जिससे उन्हें और कुछ खास लोगों को फायदा हो। हमारा काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना और उस व्यवस्था को तोड़ना है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button