
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से उर्वरक भंडारण न करें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खरीफ सीजन- 2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है, जबकि 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी उपलब्ध है। सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
फर्टिलाइजर-वितरण-उपलब्ध
●यूरिया:-20.47 लाख मी. टन -14.77 लाख मी. टन
●डीएपी:-3.96 लाख मी. टन-4.81 लाख मी. टन
●एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटाश):-1.43 लाख मी. टन-4.90 लाख मी. टन
●एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट):-2.15 लाख मी. टन-3.46 लाख मी. टन
●एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश):-0.24 लाख मी. टन,1.11 लाख मी. टन
बाक्स: वितरण व उपलब्धता के आंकड़े 01 अप्रैल से 27 जुलाई तक के है।
कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जनपदों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जनपद, मंडल के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
मंडलवार यूरिया उपलब्धता के आंकड़े इस प्रकार हैं-
मंडल-उपलब्ध यूरिया
सहारनपुर-43,275 मी. टन
मेरठ-67551 मी. टन
आगरा-95852 मी. टन
अलीगढ़-86474 मी. टन
बरेली-116987 मी. टन
मुरादाबाद-83972 मी. टन
कानपुर-143076 मी. टन
प्रयागराज-111070 मी. टन
झांसी-47722 मी. टन
चित्रकूट-50189 मी. टन
वाराणसी-109312 मी. टन
मीरजापुर-36014 मी. टन
आजमगढ़-73086 मी. टन
गोरखपुर-91659 मी. टन
बस्ती-51638 मी. टन
गोंडा-59199 मी. टन
लखनऊ-138186 मी. टन
अयोध्या-71695 मी. टन
CM योगी ” किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न …
परीक्षा-प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण विषय- लोक सभा अध्यक्ष
विजय कुमार निगम दिल्ली/लखनऊ:- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू से पहले कहा कि परीक्षा-प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर व्यापक चर्चा और गंभीर विचार-विमर्श आवश्यक है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष …
योगी सरकार में अब तक अनुसूचित जाति/जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता
विजय कुमार निगम लखनऊ:- शिक्षा को सामाजिक सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए योगी सरकार ने अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति व्यवस्था को लगातार मजबूत किया है। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से बीते नौ वर्षों में 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। योगी सरकार …
यूथ अड्डा’ के जरिए नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- आज की जेनरेशन जेड पारंपरिक नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और आत्मनिर्भरता में अपना भविष्य देखती है। जिन युवाओं का जन्म 1997 के बाद हुआ, वे इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल तकनीक के साथ बड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें केवल रोजगार नहीं, …
मुख्यमंत्री योगी “गुरु का सम्मान ही विकसित समाज और विकसित प्रदेश की आधारशिला”
विजय कुमार निगम लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु के महत्व पर एक भावपूर्ण संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों …
परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री
विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी। …
ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जवाबदेह, अनुशासित और परिणामोन्मुख प्रशासन की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन समीक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त बना दिया है। अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा …
व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार को सरल बनाना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य
विजय कुमार निगम लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जनपद प्रयागराज में आयोजित ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग कर व्यापारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार …
परख-2024 रिपोर्ट पर होगा एक्शन, योगी सरकार ने तैयार किया गुणवत्ता सुधार का रोडमैप
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर विद्यालयों में अधिगम स्तर सुधारने की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इसी …
आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा; 2027 चुनाव से पहले खेला ट्रंप कार्ड.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम आगरा पहुंचे। सीएम ने फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। रविवार को खंदारी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा और बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे जालौन से हेलिकॉप्टर …




