नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबरें आ रही हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपिल का दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी का इलाज़ चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।

बता दें की जैसे ही कपिल देव के बारे में यह खबर आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआओं की होड़ लग गई। भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव की गिनती विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में की जाती है।

आपको बता दें की भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। कपिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। वनडे इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button