भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को ,राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार

2 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। इनमें से 19 सीटें NDA को, इंडिया ब्लॉक को 6 और एक सीट मिजोरम की जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को मिली। इस चुनाव में NDA और इंडिया ब्लॉक को एक-एक सीट का फायदा हुआ।

गुरुवार को झारखंड की 2 और मिजोरम की एक राज्यसभा सीटों के रिजल्ट गुरुवार को आए। झारखंड में एक सीट NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और उद्योगपति परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की। वहीं, मिजोरम की एक सीट पर जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते।

झारखंड में क्रॉस वोटिंग की वजह से परिमल को जीत दर्ज मिली। यहां 3 वोट अवैध पड़े। कांग्रेस ने आरजेडी और लेफ्ट पर साथ ना देने का आरोप लगाया।

झारखंड में 3 वोट अवैध पड़े

  • झारखंड के सभी 81 विधायकों ने मतदान किया। नाथवानी को 28 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 20 वोट मिले। JMM के बैद्यनाथ राम को चुनाव में 30 वोट मिले, जबकि तीन वोट, BJP के दो और कांग्रेस का एक इनवैलिड पाए गए।
  • BJP की लीडरशिप वाले NDA के पास 24 MLA हैं, जो 81 मेंबर वाली असेंबली में पार्लियामेंट के अपर हाउस में सीट पक्की करने के लिए जरूरी 28 से चार कम हैं। JMM और कांग्रेस समेत सत्ताधारी INDIA ब्लॉक के सदन में 56 सदस्य हैं।

23 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार जीते 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव हुए। इनमें से 8 राज्यों की 21 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध जीते, जबकि 2 राज्य (झारखंड और मिजोरम) की 3 सीटों पर उम्मीदवार ज्यादा होने की वजह से चुनाव हुए। वहीं, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक- एक सीट पर उपचुनाव हुए, इनमें भी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

मिजोरम की सत्तारूढ़ जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) का कोई सांसद पहली बार राज्यसभा पहुंचा है। के लालत्लुआंगकिमा ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट जीत ली है। लालत्लुआंगकिमा को 36 में से 26 वोट मिले, जबकि विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की उम्मीदवार जोथानसांगी हमार को 10 वोट मिले। भाजपा के दो और कांग्रेस के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जबकि ZPM के एक विधायक स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल सके।
2017 में बनी ZPM के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। लालत्लुआंगकिमा पार्टी के पहले राज्यसभा सांसद बने हैं। वह 1972 के बाद राज्यसभा पहुंचने वाले मिजोरम के आठवें नेता हैं। राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button