यूपी में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने घोषित की जिला कार्यकारिणी


बदायूँ : यूपी में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बदायूँ जिले के कर्मठ, जुझारू, संघर्षशील, सक्रिय, कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, प्रभारियों की रिपोर्ट पर लगातार पिछले दो महीने चले कांग्रेस सृजन अभियान से प्रस्तावित पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उनको जिला कांग्रेस कमेटी में पद देकर सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा जारी किये गये पत्र में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, कोषाध्यक्ष डाँक्टर सुशीला कोरी, उपाध्यक्ष आतिफ खांन, सुरेश राठौर, जयराम जाटव, महेश शर्मा महासचिव क्षितिज शर्मा, सुनील कुमार जाटव, धर्मवीर सिंह, राजकुमार वर्मा, अब्दुल कुदुस (वसीम क़ुरैशी), जमुना प्रसाद मौर्या एवम सचिव प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू पाली, फरहान हुसैन (लाल मियां), ओमेंद्र पाल, बीरबल जाटव, प्रेमपाल यादव, योगेश शर्मा, बाबू चौधरी, मुशर्रफ, अशोक यादव, अरविंद यादव, मोहम्मद इफ़्तेख़ार, वीरपाल यादव, अफ़ज़ाल बैग, रामसिंह कश्यप, लोकपाल सिंह, चन्दन कश्यप, अवधेश श्रीवास्तव, अनुज चौहान, जोगेंद्र मौर्या, प्रेमकुमार जाटव एवम अरबाज रजी इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप एवम विशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद रहे।

इस अवसर पर मुन्ना लाल सागर, जितेंद्र कश्यप, असरार अहमद ने कहा कि आज आप सभी को नई जिम्मेदारी दी गयी है और आशा करते है आप संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे उपस्थित कांग्रेसजन एवम पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की लंबे इंतजार के बाद आप सभी ने जो संघर्ष किया और पूरे लाकडाउन में लोगों की मदद की। विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना, प्रदर्शन से लेकर सभी विधानसभाओं ,तहसीलों ब्लाकों में कार्यकर्ताओं में लोगों की समस्याएं उठाकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से उनको अवगत कराया। यह सब उनके परिश्रम का परिणाम है।

महासचिव प्रियंका गांधी और अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भरोसा जताते हुए अब जिले में काम करने के लिए जिम्मेदारी दी है। इस बार कमान प्रियंका गांधी जी के हाथ मे है और आप लोगो को प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करना है और जिस तरह आपके संघर्षों को देखते हुए आपको जिम्मेदारी दी गयी है एवम नई जिम्मेदारियों के साथ साथ इस बार आप सभी की जबावदेही भी तय की गई है, आप लोगो को मजबूती से संगठन को कार्यशील करते हुए कार्य करना है आप सभी को 1 दिसम्बर 2020 को होने वाले बरेली मुरादाबाद शिक्षक चुनाव को देखते हुए 10 मतदान स्थल एवम 36 मतदान क्षेत्रों हेतुं प्रभारी नियुक्त किया गया है। एवंं आज से ही आपको चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मेहंदी हसन को मजबूती से जिताने का कार्य करें बैठक का संचालन क्षितिज शर्मा ने किया एवं मुख्यरूप से मोहम्मद यशब, अरबाज़ रजी, शफी अहमद आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : संदीप गुप्ता


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *