राजद ने हमेशा धोखा देने का काम किया है : संजय जयसवाल


पटना। रविशंकर मिश्रा। सुगौली प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जयसवाल ने कहा कि राजद ने हमेशा धोखा देने का काम किया है। आज पूरा देश कोविड 19 से परेशान है। जिसमे लाखों लोगों की जान चली गई है।इससे सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क पहने व शारीरिक दूरी बनाकर रहे। इस स्थिती में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। भाजपा, जदयू, हम व वीआईपी की गठबंधन काफी मजबूत है और अटूट है। विपक्ष इसके सामने कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। राज्य की चौमुखी विकास के लिए एनडीए की सरकार कटिबद्ध है। 70 वर्षो से कश्मीर से 370 धारा हटाने की बात हो रही थी। जिसे भाजपा की सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हटाने का काम किया। तीन तलाक पर तत्काल कानून बनाकर लागू किया। नागरिकता कानून बनाया। अयोध्या में राममंदिर निर्माण का कार्य किया गया। भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है। नई रोजगार व अधौगिक नीति बनाई गई है।

आज पार्टी दो पटरी अंत्योदय व राष्ट्र भक्ति पर काम कर रही है। लोगों को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। पीएम मोदी के द्वारा लगातार देशहित में साहसिक कदम उठाया जा रहा है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाब दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बननी तय है।

कार्यक्रम में एनडीए प्रत्याशी रामचन्द्र सहनी, मंत्री प्रमोद कुमार, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, यूपी के विधायक राजेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी, जदयू नेता शारदानंद सहनी, रामगोपाल खण्डेलवाल, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्र, अनिल जोशी,प्रभु दास, विजय जयसवाल, नईम खान, चुनचुन सिंह, राजेश्वर ठाकुर सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर राजेश्वर ठाकुर, बुचुन तिवारी, अंकुर चौधरी, रूबी श्रीवास्तव, लक्ष्मी सराफ, रामएकबाल प्रसाद, अश्वनी झा, गंगा राम, संजय पांडेय, महेश मिश्र, अशोक झा, तप्पू झा, दुर्गा प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, शंभु प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *