वाराणसी: चौकाघाट दोहरे हत्याकाण्ड में शामिल, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी। उमेश सिंह: आज चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। क्षेत्राधिकारी चेतगंज के नेतृत्व में क्राइम ब्रान्च व थाना जैतपुरा की संयुक्त टीम गठित की गयी थी, उक्त सनसनीखेज घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु धरातलीय अभिसूचना के क्रम में मुखबिर के जरिये घटना में शामिल तीन अभियुक्तों प्रभाकर उपाध्याय, साधना सिंह उर्फ गोलू व नवीन सिंह को गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त हुई है।

ऊ.प्र. पुलिस जैतपुरा शशिभूषण राय मय टीम और प्रभारी क्राइम ब्रान्च अश्वनी पाण्डेय मय टीम दिनांक 28.09.2020 को चौकाघाट दोहरे हत्याकाण्ड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कचहरी चौराहे पर आपस में बात विमर्श कर रहे थे कि मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि चौकाघाट दोहरे हत्याकाण्ड में शामिल तीन बदमाश एचएफ डीलक्स बाइक नं. UP 62 AK 1005 से गिलट बाजार तिराहा होते कहीं भागने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर हुए विश्वास कर उक्त टीम गिलट बाजार तिराहे पर पहुंचे तो तरना की तरफ से एचएफ डीलक्स बाइक नं. UP 62 AK 1005 पर तीन व्यक्ति बैठकर आ रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगे जिन्हें आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड लिया गया। जिन्होंने अपना नाम प्रभाकर उपाध्याय शाश्वत सिंह उर्फ गोलू व नवीन सिंह बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button