रोहतास: बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में एक महिला भी शामिल

रोहतास | रोहतास जिला में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। चेनारी में जहां दो किसानों की मौत हो गयी। वहीं दरिगाव के सिकरिया में भी एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गयी। जबकि चौथी मौत बड्डी ओपी क्षेत्र में भी एक महिला ने बिजली गिरने से झुलस कर दम तोड़ दिया।
चेनारी थाना के खुरमाबाद में 36 वर्षीय वीरेंद्र रजक के अलावा 70 वर्षीय वृद्ध जग नारायण पांडे की मौत तब हो गयी, जब वे दोनों खेतों में काम कर रहे थे। तेज गरज के साथ बिजली गिरी तथा दोनों झुलस गये।खेत में ही दोनों की मौत हो गयी। वहीं बड्डी गांव में उषा देवी नामक महिला की वज्रपात से मौत हो गयी। वह बकरी चराने के लिए घर से बाहर निकली थी। जबकि काराकाट प्रखण्ड के इब्राहिम पुर निवासी तिमिल भुइया की मौत गाय चराने के क्रम में हुई। सभी मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।
जहां रात में ही सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सदर एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को चार – चार लाख मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है। मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद पहुंचायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button