NEET परीक्षा के मद्देनजर छात्रों की सुविधा के लिए चलेगी हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल

हाजीपुर| पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन की वजह से गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना- हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल के परिचालन में बदलाव किया गया था। परंतु 13 सितंबर को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12.09.2020 को हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल का परिचालन पटना और झाझा के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस प्रकार दिनांक 11.09.20 को पटना-हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। जबकि दिनांक 12.09.2020 को आंशिक रूप से झाझा और हावड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button