वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन के द्वारा ट्रैप कैमरा लगाने का कार्य हुआ शुरू

वाल्मीकि नगर: 2 दिसंबर से वन प्रमंडल 2 के गनोली, हर्नाटांड़ , वाल्मीकि नगर, मदनपुर, चिउंटाहां आदि वन क्षेत्रों में रिजर्व प्रशासन के द्वारा शुरू कर दिया गया है। ज्ञात हो कि टाइगर रिजर्व प्रशासन के द्वारा प्रत्येक वर्ष बाघों की गणना के लिए वन क्षेत्र के अंदर ट्रैप कैमरा लगाए जाते हैं।  

ऐसा अनुमान है कि वयस्क बाघों की संख्या लगभग 40 के पार पहुंच चुकी हैं। इनके शावको की संख्या अलग है किंतु ट्रैप कैमरे की मदद से इनकी संख्या का एक निश्चित अनुमान टाइगर रिजर्व प्रशासन के द्वारा गणना कर इसकी रिपोर्ट एनटीसीए को सौंपी जाएगी।

इस बाबत पूछे जाने पर वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक हेमकांत राय ने दूरभाष पर बताया कि वन प्रमंडल 2 में 500 कैमरे लगाए जाएंगे। जो सड़क के दोनों तरफ लगाए जाते हैं। एक माह के बाद इन कैमरों को वन प्रमंडल एक में लगाया जाएगा। प्रति वर्ष वाल्मीकि टाइगर रिजर्व रूटीन के मुताबिक यह गणना का कार्य कराती है।

प्रत्येक वन क्षेत्र में ट्रांजिक्ट लाइन बनया जाता है, प्रत्येक 1 से 2 किलोमीटर पर ग्रिड में भी बांटा जाता है और ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं। क्षेत्र में नदी, नाला, वन मार्ग आदि जगहों पर कैमरे को स्थापित किया जाता है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button