नालंदा:लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजा पाठ एवं हवन

नालंदा |ऋषिकेश कुमार | केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एवं दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपतिनाथ पारस के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए आज लोजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ एवं हवन किया। लोजपा जिला प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जिले के नुरसराय के बृजपुर गांव में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल होकर हवन व पूजा पाठ किया और भगवान से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान लोजपा प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस दोनो बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती है इसीलिए हमलोग भगवान से दुआ कर रहे है कि जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर आये और एक बार फिर से देश सेवा में जुट जाएं।जिला प्रवक्ता राम केश्वर प्रसाद ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण गरीबों तक अनाज पहुंच सके और देश का कोई भी व्यक्ति भूखा ना रह सके इसके लिए अपने स्वास्थ्य भी फिक्र नहीं कर लगातर काम करते रहें यही बजह रहा कि लगातार काम के थकान के कारण रामविलास पासवान की तबीयत खराब हुई और अस्पताल में भर्ती हो गए । उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें दीर्घायु बनाएं ताकि देश सेवा करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button