
नयी दिल्ली । संसद के मॉनसून सत्र के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक में सत्ता पक्ष ने एकजुटता का संदेश दिया। संसद पुस्तकालय में हुई बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई नेता हाथों में तिरंगा लिए नजर आए। बैठक के बाद एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। सांसदों के हाथों में पोस्टर थे, जिनमें झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। सत्ता पक्ष की ओर से कांग्रेस पर भी छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया गया। एनडीए सांसदों की रणनीति के तहत संसद में प्रवेश के दौरान ऐसे पोस्टर प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है, जिनमें सरकार की ओर से छात्रों के प्रदर्शन पर चर्चा की इच्छा जताने का दावा किया गया है।

साथ ही झारखंड सरकार पर छात्रों के साथ कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रहा है। वहीं, सरकार की ओर से अपने सांसदों को सदन में सक्रिय भूमिका निभाने और जरूरी विधेयकों की कार्यवाही में भाग लेने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक में भाजपा सांसदों ने सरकार की उपलब्धियों को लेकर चर्चा की थी। रोजगार, आर्थिक विकास, खेल और गरीबी उन्मूलन जैसे विषय बैठक में प्रमुख रहे। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि केंद्र की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में सुधार हुआ है। भाजपा सांसदों ने विपक्ष पर संसद में हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी एनडीए सांसदों को सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी हो सके। ‘मंगल मिलन’ छक्। संसदीय दल की नियमित रणनीतिक बैठक का नया स्वरूप है। इसका उद्देश्य गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय कायम करना और संसद की कार्यवाही को लेकर साझा रणनीति तैयार करना है। बैठक में भाजपा के अलावा शिवसेना, एलजेपी, टीडीपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल होते हैं। संसद सत्र के दौरान यह बैठक सत्ता पक्ष के लिए रणनीति तय करने और सहयोगी दलों के नेताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटने का महत्वपूर्ण मंच बन गई है।
योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा: 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार में पुलिस और प्रशासन ने कई स्तरों पर कार्रवाई की है। साइबर अपराध के मामलों में 874 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की धनराशि फ्रीज या होल्ड कराई गई। वहीं 23,601 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी …
CM योगी आज देंगे स्कॉलरशिप का तोहफा, छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
प्रदेश में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति आज से मिलना शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम …
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय का पहला बयान, बोले- मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का अभारी रहूंगा
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है। इसके बाद अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म …
साइबर ठगी के बाद धनराशि को रोकने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला उ.प्र.
विजय कुमार निगम लखनऊ:- साइबर ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई को तकनीक के जरिए मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर अपराध की रोकथाम के साथ ही ठगी के बाद धनराशि को रोकने और वापस कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सितंबर में साइबर …
खड़गे ने PM मोदी से कर्नाटक को 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता देने की मांग की
नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि राज्य के लिए 3,705.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी की जाए। खड़गे ने प्रधानमंत्री को एक अक्टूबर को लिखे गए पत्र की प्रति शनिवार को श्एक्सश् पर …
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, अमित शाह ने दी जानकारी
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के कुख्यात सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से प्रत्यर्पित किया गया है। शाह ने इसे मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि सिंह ने नवाब विर्क की फर्जी पहचान के तहत …
प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल
कासुगाई । एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है। वह कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। प्रणवी ने इवेंट के आखिरी दिन ईवन पार 70 का स्कोर …
Asian गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
नयी दिल्ली । एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शनिवार को निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अपना 19वां …
विजय माल्या से अब भी वसूलने हैं 8,752 करोड़, SBI कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली । भगोड़े कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर बैंक कर्ज और रिकवरी को लेकर चर्चा में हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि 31 अगस्त 2026 तक माल्या से करीब 8,751.86 करोड़ की रकम अभी भी वसूल की जानी बाकी है। …
उपराष्ट्रपति “ऐसा नहीं हुआ तो लोग लोकतंत्र में अपना विश्वास खो सकते हैं”
नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा नहीं होने पर युवाओं का लोकतंत्र में विश्वास कम हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समावेश विकास को …




