योगी कैबिनेट की 18 बड़े प्रस्तावों पर मुहर, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, नए एक्सप्रेसवे और इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी

इस राशि की वापसी पांच वर्ष बाद शुरू होगी और अगले दस वर्षों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। योगी सरकार का कहना है कि इन फैसलों से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, परिवहन और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, परिवहन और आधारभूत ढांचे से जुड़े 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के फैसलों में मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए नए हॉस्टल, नए एक्सप्रेसवे, 220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी शामिल है। इसके साथ ही राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया गया।

विधानसभा का सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रदेश के प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान की स्नातक (ग्रेजुएशन) की टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।

इस योजना का लाभ राजकीय विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, उनसे संबद्ध कॉलेजों, सहायता प्राप्त (एडेड) और वित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा। योजना का लाभ उन परिवारों की बेटियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है। सरकार स्कूटी का पंजीकरण, बीमा, हेलमेट और अन्य जरूरी एक्सेसरीज का खर्च भी उठाएगी। इतना ही नहीं, स्कूटी सौंपते समय 5 लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इस वर्ष करीब 50 हजार छात्राओं को स्कूटी वितरित करना है। विशेष प्रावधान के तहत दिव्यांग छात्राओं, निराश्रित परिवारों और शहीद परिवारों की बेटियों के लिए मेरिट और आय सीमा की शर्त लागू नहीं होगी।

स्कूटी की खरीद सरकारी ळमड पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। महिला सुरक्षा और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने वाराणसी के बसंत महिला महाविद्यालय में 112 छात्राओं की क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दी है।

इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए 500 कमरों वाले आधुनिक हॉस्टल के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। इससे पढ़ाई और रोजगार के लिए बाहर रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई अहम एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे को स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी मिली है, जो गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली जिलों को जोड़ते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।

साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली परियोजना को भी मंजूरी दी गई।

इन परियोजनाओं का निर्माण ईपीसी मॉडल पर कराया जाएगा। कैबिनेट ने प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए 220 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें 42 और 50 सीटों वाली बसें शामिल होंगी। इस परियोजना के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को भी मंजूरी दे दी गई है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा। आउटसोर्सिंग सेवा निगम के पोर्टल और वेतन भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।

पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार, पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान.

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा नीशु आजाद के पिता से मारपीट करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसके बुलंदशहर में होने की इनपुट मिले थे इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए खास प्लान बनाया …

0 comments

एअर इंडिया हादसा अब ‘दुर्घटना’ करार, एयरबस की बढ़ेगी जवाबदेही; प्रभावित यात्रियों को मिलेगा भारी मुआवजा

36,000 फीट की ऊंचाई पर एअर इंडिया के विमान में हुए हादसे को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने आधिकारिक तौर पर पूर्ण दुर्घटना (एक्सिडेंट) घोषित कर दिया है। इस एक बदलाव ने पूरे मामले की गंभीरता और जवाबदेही का दायरा पूरी तरह बदल दिया है। अब इसका सीधा असर विमान निर्माता कंपनी एयरबस, आरोपित …

0 comments

मिशन यूपी 2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, सितंबर में यूपी मथेंगे तावड़े-नवीन और अमित शाह.

यूपी विधान सभा चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना चुकी भाजपा संगठन बनाने के बाद अब पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी होमवर्क देगी। सात सितंबर को जहां यूपी के नए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े लखनऊ में डेरा डालेंगे, वहीं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी दौरा होगा। राष्ट्रीय नेतृत्व …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज”

विजय कुमार निगम मथुरा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को भी जन-भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। डबल इंजन सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां ऐसा भव्य परिसर तैयार किया जाएगा, जैसा अयोध्या और …

0 comments

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा। करीब 3.53 लाख आबादी प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं …

0 comments

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर को प्रदेशभर में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ेगी। इसके लिए सरकार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। ग्राम और न्याय पंचायत से लेकर जिला …

0 comments

UP Scooty Scheme 2026: शहीद परिवार की बेटियों के 10% नंबर कम आए तो भी मिलेगी स्कूटी, जानें योजना की शर्तें.

UP Scooty Scheme 2026 | उत्तर प्रदेश में रहने वाली छात्राओं को योगी सरकार ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के तहत स्कूटी दे रही है, लेकिन इसका लाभ स्नातक पास करने वाली सिर्फ 50,000 मेधावी छात्राओं को ही मिलेगा।  सरकार स्कूटी के साथ-साथ शुरुआत में 4 लीटर फ्री पेट्रोल, आरटीओ पंजीकरण और सुरक्षा हेलमेट भी मुफ्त …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाए”

विजय कुमार निगम मथुरा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज की धरा से प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत 1051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसमें 540 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण, 437 करोड़ से अधिक …

0 comments

नशामुक्त यूपी अभियान को सफलता, लखनऊ में 9.60 लाख एल्प्राजोलाम टैबलेट और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद.

उत्तर प्रदेश को नशे के कारोबार से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में ड्रग माफिया और नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई चेन के खिलाफ कार्रवाई तेज है। सरकार के इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन …

0 comments

बाढ़ के बीच योगी सरकार ने भेजे 591 करोड़ अलर्ट मैसेज, बेहतर मैनेजमेंट से बची यूपी के लाखों लोगों की जान.

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और बाढ़ के बीच योगी सरकार का मजबूत चेतावनी एवं राहत-बचाव तंत्र लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ है। राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बड़े पैमाने पर भेजे गए 591 करोड़ से अधिक अलर्ट मैसेज ने लाखों लोगों को समय रहते मौसम और बाढ़ के संभावित खतरे …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button