वाराणसी: सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ताओं की हालत बिगड़ी, मंडलीय अस्पताल हुए रेफर

वाराणसी। उमेश सिंह: वाराणसी में विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के भारी बल प्रयोग के बाद सपा कार्यकर्ताओं के काफी चोटिल होने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं की हालत ज्यादा बिगड़ने के वजह से कार्यकर्ताओं को मंडली अस्पताल भेजा गया।

जिसके बाद कार्यकर्ताओं को देखने उनके पास अन्य कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गयी। ड्यूटी पुलिस के द्वारा भारी बल प्रयोग में राहुल सोनकर, संदीप सिंह की हालत ज्यादा बिगड़ गई।

जिसके बाद दोनों कार्यकर्ताओं को मंडली अस्पताल भेजा गया।घायल कार्यकर्ताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सब लोगों के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से इन्साफ मांगे जाने पर बदले में सरकार के द्वारा पुलिस से भारी बल प्रयोग करवाया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button