वाराणसी: अस्‍सी घाट पर हो रही लव यू शंकर की शूटिंग में अर्धनग्‍न डांस, वि‍वाद के बाद शूटिंग स्‍थगि‍त

वाराणसी। उमेश सिंह: बॉलीवुड के एक्टर श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म ‘लव यू शंकर’ की शूटिंग इन दिनों वाराणसी में चल रही है। इसका एक हिस्सा प्रसिद्द अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के मंच के सामने स्टेज बनाकर फिल्माया जा रहा है।

इस स्टेज पर फिल्माए जा रहे गाने में नाच रही महिलाओं के अश्लील कपड़ों और बैकड्राफ्ट में लगे देवी देवताओं के पोस्टर को लेकर जागृति फाउण्डेशन ने आपत्ति जताई है और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से इस शूटिंग को जल्द से जल्द रोकने की मांग की है। फि‍लहाल वि‍वाद के बाद शूटिंग को स्‍थगि‍त कर दि‍या गया है।

जागृति फाउंडेशन के महाासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता रामयश मिश्र ने इस सम्बन्ध में सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाने की बात भी कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button