
विजय कुमार निगम गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाए। बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। लोगों के प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।
मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। लोगों के प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।
उत्तर प्रदेश में बंद नहीं होंगे प्राथमिक विद्यालय, कम नामांकन वाले स्कूलों का होगा विलय.
लोकसभा के मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सरकार स्कूल बंद नहीं कर रही है, …
लखनऊ में खुला देश का पहला सैन्य चिकित्सा विभाग, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन.
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 29 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (मध्य कमान) में ‘सैन्य चिकित्सा विभाग’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह देश का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है जो विशेष रूप से सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य युद्धकालीन चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करना, अनुसंधान …
CM योगी “हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता”
विजय कुमार निगम गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं …
गुरु पूर्णिमा महोत्सव : मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार प्रातः काल गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजन का भी विधि विधान …
UP सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न …
चीन को बड़ा झटका! अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध
वाशिंगटन । अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी संघीय संचार आयोग के इस फैसले को चीन की तेजी से बढ़ती रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अमेरिका …
दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 1 अगस्त से शुरू होगी लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये
नयी दिल्ली । बीजेपी सांसदों कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज ने बुधवार को दिल्ली की महिलाओं से लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्टर करने का आग्रह किया, ताकि उन्हें हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद मिल सके। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, नयी दिल्ली की सांसद स्वराज ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री …
पेपर लीक पर लोकसभा में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, बोले, जवाबदेही तय किए बिना कानून बेमानी
नयी दिल्ली लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार पर पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के आंदोलन को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने के इरादे से काम कर रही थी और जब …
आजकल बच्चे किताबें नहीं पढ़ते, कला को मत रोकिए, ओडिशा सरकार को झटका, एससी ने महाप्रभु जगन्नाथ को दी हरी झंडी
नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ओडिशा सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। न्यायालय ने कहा कि एनिमेशन बच्चों के लिए बनाई गई कला का एक नया रूप है और ऐसी याचिकाओं के कारण इसे रोका नहीं जा …
NEET विवाद के बाद सरकार का बड़ा कदम, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए लोकसभा ने एंटी-पेपर लीक बिल किया पारित
नयी दिल्ली । लोकसभा ने बुधवार को श्लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। नीट प्रश्नपत्र लीक की पृष्ठभूमि में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में सख्त प्रावधान शामिल करने के लिए लाए गए इस संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कुछ …




