वाराणसी: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कमिश्नर वाराणसी ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। उमेश सिंह: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर तमाम भाजपा सहित सामाजिक संगठन के लोगों ने जन्मदिवस को अलग-अलग तरीके से मनाया।

जिसके तहत वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने आज कमिश्नरी परिसर मे वृक्षारोपण किया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सरकारी योजनाओं के नाम अलग-अलग पौधों को अलग-अलग नाम देकर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

साथ ही मलिन बस्तियों में सफाई के साथ ही अन्य सामान का वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को और आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button