CM योगी “सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्ष”

  मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन प्रारंभ होने से पहले ही दलीय नेताओं की बैठक में सत्ता पक्ष की ओर से मैंने व संसदीय कार्य मंत्री ने आश्वस्त किया था कि नियम के अंतर्गत सदन में जो भी प्रस्ताव आएंगे, उन पर चर्चा होगी और सरकार उसका जवाब भी देगी लेकिन सपा व विपक्षी दलों का सदन में चर्चा, संवैधानिक मूल्यों और सदन की उच्च परंपराओं पर विश्वास ही नहीं है। इनके द्वारा लगातार सदन को प्रभावित करके प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में समाजवादी पार्टी व विपक्षी सदस्यों को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने सपा विधायकों के अभद्रतापूर्ण आचरण पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी व विपक्ष का आचरण असंवैधानिक और शर्मनाक है। विपक्ष सदन की कार्यवाही को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे सभी प्रदेशवासी देख रहे हैं।

         मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र में सभी सदस्यों के पास बेहतरीन अवसर था कि वे 25 करोड़ जनता की भावनाओं और हितों को ध्यान में रखकर सदन में उनसे जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा-परिचर्चा करें। लेकिन, जिन लोगों का लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है,  वे लोग संसदीय लोकतंत्र को पुष्ट करने वाली सभी संस्थाओं की अवमानना व अपमान करते हैं। समाजवादी पार्टी व विपक्ष का यह आचरण न केवल असंवैधानिक, बल्कि शर्मनाक भी है। 

       मुख्यमंत्री ने कहा कि दलीय नेताओं की बैठक व बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के तहत पहले ही सदन का एजेंडा तय किया गया था, लेकिन विपक्षी दलों के सदस्यों ने उसके तहत सदन में विधायी कार्य या अनुपूरक बजट से जुड़े एक भी प्रस्ताव पर रुचि नहीं ली। इसके विपरीत ये लोग अनावश्यक मुद्दों को उठाकर सदन का बहुमूल्य समय नष्ट करना चाहते हैं। 

        मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। पीठ के द्वारा नियम के अंतर्गत जिन भी मुद्दों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा, उन सभी मुद्दों पर सरकार सार्थक चर्चा को बढ़ाना चाहती है, क्योंकि हमारी सरकार जनहित के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन विपक्षी दलों ने कभी लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं किया, बल्कि ये लोग जानबूझकर सदन की अवमानना कर लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाना चाहते हैं। इन लोगों द्वारा लगातार सदन का माहौल खराब किया जा रहा है। प्रदेशवासी सपा के इस अलोकतांत्रिक आचरण को देख रहे हैं।

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर कितने रुपये हुए खर्च? 6 माह में 13 विदेशी दौरे, संसद में सरकार ने दिया जवाब.

राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा संसद को दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 74.58 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ है। वहीं, वर्ष 2021 से अब तक उनकी विदेश यात्राओं …

0 comments

RSS चीफ मोहन भागवत बोले ‘Gen-Z की शिकायत सही, वे देश-विरोधी नहीं’.

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा है कि ‘विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देश-विरोधी नहीं हो जाते।’ युवाओं के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक में हिस्सा लेते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आज गुरुवार को जोर देकर कहा, ‘अगर Gen-Z विरोध …

0 comments

पीएम मोदी ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, दोनों के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और भारत-इस्राइल के विशेष रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की। बातचीत में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति …

0 comments

योगी सरकार चलाएगी बड़ा अभियान , यूपी के सरकारी स्कूलों में ‘डिजिटल क्रांति’, स्मार्ट क्लास और ICT लैब के लिए तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर .

 उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आईसीटी (ICT) लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों के शत-प्रतिशत उपयोग को लेकर योगी सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ा है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब प्रदेश के हर विकासखंड (ब्लॉक) में ‘मास्टर ट्रेनर’ तैयार किए जाएंगे। ये मास्टर ट्रेनर आम शिक्षकों को …

0 comments

यूपी परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए 6.03 करोड़ मंजूर; थानों को मिलेगी कबाड़ वाहनों से मुक्ति.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में परिवहन और यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के मंडलीय मुख्यालयों पर जब्त एवं चालान किए गए वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष ‘डिटेंशन/डंपिंग यार्ड’ विकसित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण के …

0 comments

सभी 75 जिलों में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, यूपी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 5 करोड़ घरों पर फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज.

राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही भावी पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करने के लिए डबल इंजन सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी …

0 comments

‘आजादी के असली सेनानी हैं घुमंतू समाज के लोग’, बोर्ड के गठन के बाद पहली बार CM योगी ने प्रतिनिधियों से किया संवाद.

 कभी अंग्रेजों की नजर में ”क्रिमिनल ट्राइब” घोषित कर दमन का शिकार बनाए गए विमुक्त एवं घुमंतू समुदायों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का असली नायक बताया है। घुमंतू विकास बोर्ड के गठन पर आयोजित आभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने इन समुदायों को कानूनी …

0 comments

माध्यमिक स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ मिलेगी स्किल ट्रेनिंग, ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ का विस्तार करेगी योगी सरकार.

 माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर भी विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण देने और रोजगारोन्मुख बनाने के प्रयासों के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार प्रोजेक्ट प्रवीण का दायरा बढ़ाने जा रही है। प्रदेश के उन राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी अब कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी, जहां अभी तक किसी भी व्यावसायिक …

0 comments

तीन दिनों के सत्र में सिर्फ दो घंटे 43 मिनट ही चली विधानसभा.

 मानसून सत्र के दौरान विधानसभा तीन दिनों में महज दो घंटे 43 मिनट ही चल सकी। तीन दिनों के सत्र में सदन की कुल बैठक अवधि पांच घंटे 32 मिनट रही, किंतु दो घंटे 49 मिनट व्यवधान में ही निकल गए। यानी सदन जितना चला, उससे अधिक समय हंगामे की वजह से ठप रहा। विधानमंडल …

0 comments

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, सीएम योगी ने लखनऊ पहुंच दी श्रद्धांजलि.

 रसड़ा (बलिया) से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित आवास पर रखा गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री और कई …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button