दो नबालिक युवतियों का शादी के नियत से अपहरण

बगहा: बथुवरिया व चौतरवा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शादी के नियत से दो नबालिक युवतियों का अपहरण करने के आरोप में लगभग एक दर्जन लोगों के विरुद्ध चौतरवा व बथुवरिया थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

चौतरवा थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव के रामनरेश राव ने अपनी नबालिक युवती की शादी करने के नियत से अपहरण करने के आरोप में कौलाची खलवा टोला गांव के मंटू यादव, रुदल यादव, ज्योति देवी, लठु यादव, लौरिक यादव, प्रमोद यादव, लगन यादव समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

वही बथुवरिया थाना क्षेत्र के शेरा बाजार रुपवलिया गांव के जनक महतो ने अपनी नबालिक युवती की शादी के नियत से अपहरण करने के आरोप में चन्द्रहा रुपवलिया गांव के मंटू कुमार उर्मिला देवी, प्रबल यादव, फुलदेव यादव, प्रियंका देवी समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध बथुवरिया थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया है। चौतरवा व बथुवरिया थानाध्यक्षो विनय मिश्रा व धीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच मे जुट गयी है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button