पटना:पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी जाप को मिला कैंची का चिन्ह

पटना| विवेक रॉय| सिंबल मिलने के बाद आज जाप चीफ़ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केन्द्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोल दिया है।
पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी सबको ठगने का काम कर रही है। मेरा चुनाव चिन्ह ऐसे समय में छिना गया, जब बिहार के लोगों के दिल और ज़बान पर हॉकी था। हमारी पार्टी का चुनाव चिन्ह बीजेपी के कहने पे चुनाव आयोग ने बदला है। अब कैची मेरे हाथ आ गयी है।
अब अपराधी और भष्टाचारी को कैची से काटेंगे। इस कैची से कमल और तीर भी कटेगा।

वही पप्पू यादव ने आज लालू यादव से अपील करते हुए कहा है कि आपने अपने परिवार में जिस तरह से डिप्टी सीएम बनाया था, उसी तरह से अब अपने ही दल के किसी दलित को सीएम बनाइये। अगर ऐसा आप करेंगे तो पप्पू यादव बिना शर्त के आपके गठबंधन का समर्थन करेगा। यही रघुवंश जी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू जी आप रामविलास जी से बात करें और महागठबंधन को बड़ा आकार दें और बिहार को बचाये। पप्पू यादव ने कहा है कि मेरा लालू यादव के साथ भावनात्मक रिश्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button