पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नालंदा| ऋषिकेश कुमार| बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। दो दिन पहले ही उनकी लालू यादव को हाथ से लिखी एक चिट्ठी सुर्खियों में आयी थी। चिट्ठी में लालू यादव को उन्होंने अपना इस्तीफ़ा भी भेजा था। उनके निधन से पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। इसी कड़ी में इस्लामपुर प्रखंड के इस्लामपुर बाजार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।

इस दौरान राजद नेता महेंद्र यादव ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्लामपुर से खास लगाव था। वह जब भी बिहार दौरे पर आते थे तो उनका इस्लामपुर आना जाना लगा रहता था। वही राजद नेता राकेश रौशन ने कहा कि स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह ने हमेशा सामाजिक न्याय की अवधारणा को देश और प्रदेश में आगे बढाने का काम किया। आज उनके श्रद्धांजलि सभा के मौके पर राजनेताओं ने शपथ ली कि रघुवंश प्रसाद सिंह के जो भी अधूरे काम है। उनके सामाजिक लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाना है। हम लोग राष्ट्रीय जनता दल के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लड़ेंगे और उस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने में काम करेंगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button