पीड़ित किसान ने अपने परिवार के साथ अपनी जान की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

वाराणसी। उमेश सिंह: जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम करोमा गहरवारपुर के निवासी विक्की यादव ने अपने माता पिता के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीत पाठक के कार्यालय में पहुंच कर पत्रक दिया।

पीड़ित किसान विक्की यादव व उनकी माता ने बताया कि काफी दिनों से मेरे गांव का दबंग पड़ोसी हमारे खेत में विगत 10-12 वर्षो से घर का गंदा पानी का नाला बहा रहे हैं। मना करने पर मारपीट करने करने के लिए खड़े हो जा रहे साथ में गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं।

वहीं दो दिन पहले मैनें 112 नम्बर पर फोन करके सूचना दिया,मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद राजेश यादव जो की अपने आप को कर्नल बताता है उसने पुलिस के साथ बदसलूकी की, उसके बाद भी पुलिस उसका कुछ भी नहीं कर पायी। वह मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहता है।

विक्की यादव ने बताया की उसके दबंग पड़ोसी उसे फर्जी मुकदमे में भी फंसा सकते हैं। उसका या उसके परिवार का कभी भी हत्या करा सकता है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विक्की ने बताया की वह लोग बहुत गरीब हैं। उसकी सरकार और पुलिस से एक ही याचिका है की उसके परिवार और उसकी सुरक्षा की जाये। पत्रक देने के बाद किसान विक्की यादव ने बताया कि उसे विश्वास है की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उसको न्याय दिलवायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button