
निशिन । एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले, भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था।

मेंस टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रनों से सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम हो गया है। टीम इंडिया ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 11वीं बार 100 से ज्यादा रनों की जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने इस मामले में कनाडा (10) को पीछे छोड़ा है। वहीं, श्रीलंका की यह टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारत से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन बनाकर सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर देशों की तरफ से संयुक्त रूप से न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका की तरफ से महज नुवानिदु फर्नांडो ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके और उन्होंने सर्वाधिक 15 रन बनाए। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 8 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 रन देकर दो विकेट झटके। बल्लेबाजी में भारत की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चैके और 5 छक्के लगाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए। भारतीय टीम अब गोल्ड मेडल मैच में 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, श्रीलंका का सामना ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश से होगा।
मुख्यमंत्री योगी: 2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी, घुटने टेके जाते थे और पुलिस मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही …
वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …
CM योगी “पुलिस रिफॉर्म लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना UP, सात पुलिस कमिश्नरेट कर रहे काम”
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में माफिया का प्रभाव था और पुलिस के सामने भी गंभीर चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में सरकार माफिया के सामने झुकती थी, जबकि अब पुलिसिंग में …
श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026
निशिन । एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज …
बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, कहा- नहीं जारी की अधिसूचना
नयी दिल्ली । बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रिपोर्ट को सरकार ने गुरुवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पीआईबी की …
जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, सरकार ने ईवी नीति-2026 अधिसूचित की
श्रीनगर । श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद इस नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ, किफायती और मौसम के अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन …
PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया ‘नायक’
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …
राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में …
भारतीय पायलट मच्छार की बहादुरी को खड़गे ने सराहा, अदम्य साहस को किया सलाम
नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फ्लाई दुबई के विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त कराने के अपने सहयोगी पायलट के प्रयास को बहादुरी से रोकने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बृहस्पतिवार को सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं भारतीय …




