सीतापुर: अवैध अपमिश्रित ज़हरीली कच्ची शराब व उपकरण के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर। मनोज कुमार: महमूदाबाद: जनपद सीतापुर में शराब के निष्कर्षण की रोकथाम के सम्बंध में चलाये गये आबकारी व पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत अवैध शराब उपकरण बरामद किया।

अपमिश्रित ज़हरीली कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ- साथ दो प्लास्टिक की पिपिया जिसमें 30 लीटर कच्ची शराब, यूरिया क़रीब 500 ग्राम, नौसादर क़रीब 200 ग्राम, फिटकरी 200 ग्राम, नमक क़रीब 01 किलो, लहन क़रीब 250 लीटर आदि के साथ पुलिस के हाथ लगा।

समय क़रीब 05:30 बजे प्रातः आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम बनवीरपुर दारा बहेलिया के खंडहरनुमा मकान से अभियुक्त गुड्डू पुत्र राजाराम उम्र (50), विजय कुमार पुत्र रामावतार उम्र(32) निवासी ग्राम बनवीरपुर थाना सदरपुर, सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया की आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button