बिजनौर: मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध न कराने पर सफाई कर्मचारियों का हंगामा


बिजनौर। ज़हीर अहमद: बिजनौर के चांदपुर में सफाई कर्मचारियों एवं कर्मियों ने मानदेय और कोरेना काल में मार्क्स व सैनिटाइजर उपलब्ध न कराने को लेकर हंगामा कर विरोध जताया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के चांदपुर नगर पालिका परिषद का है। जहां आज दर्जनों कर्मचारियों ने इकठ्ठा होकर अधिशासी अधिकारी और सफाई निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि 2 महीने से उनका वेतन नहीं दिया जा रहा। देश के साथ-साथ चांदपुर में भी कोरोना काल चल रहा है, देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोरोना को लेकर लगातार मार्क्स और सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए कह रहे हैं लेकिन कर्मचारियों के बार-बार कहने और शिकायत करने के बावजूद भी अधिशासी अधिकारी उनके लिए मार्क्स और सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।

आपको बता दें की उसी अधिशासी अधिकारी ने फोन पर बताया कि कर्मचारियों से मिलकर समस्या के समाधान के लिए बात की जा चुकी है। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *